spot_img
spot_img
Homeपलामू प्रमंडलगढ़वाGarhwa Accident News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला,...

Related Posts

Garhwa Accident News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

  • महुलिया पंचायत में तेज रफ्तार का कहर

Garhwa Accident : गढ़वा जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बाइक के पास खड़े थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, महुलिया पंचायत निवासी राहुल चौधरी और नंदलाल राम महुलिया स्कूल के पास अपनी लूना मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि राहुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल नंदलाल राम को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

चालक वाहन छोड़कर फरार

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता

घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता जवाहर पासवान ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Also Read : Chaibasa News: ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से युवक की करंट लगकर मौत, चक्रधरपुर के देवगांव में हादसा

Latest Posts