spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Crime: राखा कॉपर कॉलोनी में 80 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार...

Related Posts

Jamshedpur Crime: राखा कॉपर कॉलोनी में 80 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

नर्सरी स्कूल परिसर से खून से लथपथ शव बरामद, इलाके में दहशत

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र अंतर्गत राखा कॉपर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 80 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यूसील कर्मी के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह उनका खून से लथपथ शव पुराने नर्सरी स्कूल परिसर से बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सोमवार रात से लापता थे वृद्ध

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रतन बहादुर श्रेष्ठ सोमवार रात किसी काम से जादूगोड़ा से राखा कॉलोनी आए थे। हालांकि देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

घटनास्थल पर मिला घायल महिला, मामला हुआ गंभीर

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने नर्सरी स्कूल परिसर में एक वृद्ध का शव देखा। शव पर गहरी चोट के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका स्पष्ट हो गई। घटनास्थल से एक घायल महिला भी बरामद हुई, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल जादूगोड़ा थाना को सूचना दी।

पुलिस जांच शुरू, सब इंस्पेक्टर प्रीतम राज कर रहे नेतृत्व

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जांच का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर प्रीतम राज कर रहे हैं, जिन्होंने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल महिला को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के कारणों और आरोपितों के बारे में जानकारी मिल सके।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, छापेमारी जारी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read : Jamshedpur Police Action: गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Latest Posts