spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJugsalai Municipal Election 2026 Rinku Singh : जुगसलाई में अमन-चैन व विकास...

Related Posts

Jugsalai Municipal Election 2026 Rinku Singh : जुगसलाई में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता । प्रत्याशी की पृष्ठभूमि व अपराधिक इतिहास देख कर करें मतदान : आदित्य साहू

Jamshedpur/Jharkhand : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के रण में भाजपा-एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जुगसलाई पहुँचकर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह का ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) विधिवत रूप से जारी किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मतदाताओं से एक भावुक और गंभीर अपील की।

आदित्य साहू की चेताया, अपराधिक इतिहास और नीयत को पहचानें

संकल्प पत्र जारी करते हुए आदित्य साहू ने विरोधियों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड एक चौराहे पर खड़ा है और जुगसलाई की जनता को अपना भविष्य चुनने से पहले प्रत्याशियों के आपराधिक इतिहास को जरूर देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुगसलाई में अमन-चैन और सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब नेतृत्व साफ-सुथरा हो। अगर हम आज सही चुनाव नहीं करेंगे, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे ‘बूथ स्तर’ पर जुट जाएं और रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करें।

रामचंद्र सहिस और मीरा मुंडा ने संभाला मोर्चा

चुनाव प्रचार को धार देने के लिए एनडीए के अन्य दिग्गज भी मैदान में उतरे। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने लोकनाथ अपार्टमेंट में एक सभा को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। सहिस ने मतदाताओं से क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाने की अपील की।

वहीं, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने भी रिंकू सिंह के साथ कदम से कदम मिलाया। रिंकू सिंह ने सुबह संकल्प रेसिडेंसी से शुरू होकर चौक बाजार और गर्ल्स स्कूल रोड तक भव्य पदयात्रा की, जिसमें मीरा मुंडा की उपस्थिति ने महिला मतदाताओं में नया उत्साह भर दिया।

जनसमर्थन और दिग्गजों का जमावड़ा

सभा के दौरान रिंकू सिंह ने अपने संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं से जनता को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, हनु जैन, नीतीश कुमार और सागर राय समेत एनडीए के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हर जगह रिंकू सिंह और मीरा मुंडा का स्थानीय निवासियों ने भव्य स्वागत किया। मतदाताओं ने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के बेहतर और खुशहाल भविष्य के लिए रिंकू सिंह के पक्ष में ही मतदान करेंगे।

Latest Posts