spot_img
spot_img
HomeBJPJamshedpur East BJP Har Ghar Tiranga : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर...

Related Posts

Jamshedpur East BJP Har Ghar Tiranga : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी में विधायक पूर्णिमा के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ की गूंज

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लगाया तिरंगा

Jamshedpur : स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क चलाया गया। इस अवसर पर साकची मंडल के नेहरू कॉलोनी, सीतारामडेरा मंडल के देवनगर (बाराद्वारी), बारीडीह मंडल के बागुनहातु बस्ती, बिरसानगर मंडल के जोन नंबर-8 स्थित श्री हनुमान मंदिर क्षेत्र, टेल्को मंडल के आमबगान, बर्मामाइंस मंडल के रघुवर नगर व भक्ति नगर और गोलमुरी मंडल के गोलमुरी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया।

विधायक ने किया लोगों को अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित

अभियान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से शामिल रहीं। उन्होंने न केवल तिरंगे बांटे, बल्कि कई घरों और दुकानों पर स्वयं तिरंगा फहराकर लोगों को अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में सराबोर दिखा और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने की प्रेरणादायी अपील

कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है।” उन्होंने नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को गौरवपूर्ण ढंग से मनाने तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करने की अपील की।

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Latest Posts