spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur Weather: पछुआ हवा से जमशेदपुर में बढ़ी ठंड, कनकनी तेज

Related Posts

Jamshedpur Weather: पछुआ हवा से जमशेदपुर में बढ़ी ठंड, कनकनी तेज

बादल छंटते ही पूरे झारखंड में लुढ़का पारा, लातेहार सबसे ठंडा व कोडरमा रहा सबसे गर्म

Jamshedpur Weather: आसमान से बादल छंटते ही लौहनगरी जमशेदपुर और राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। जमशेदपुर में सुबह से ही ठंडी पछुआ हवाएं चल रही हैं। इस वजह से शहर में अचानक ठंड और कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हालांकि, दिन में प्रमुख शहरों में जमशेदपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Jamshedpur Weather: कोल्हान सहित प्रमुख शहरों के तापमान में दिखी गिरावट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोल्हान प्रमंडल के अन्य जिलों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सरायकेला में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो डालटनगंज में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पूरे राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोडरमा में 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Jamshedpur Weather: राजधानी रांची में लुढ़का पारा, सुबह घटी दृश्यता

राजधानी रांची में भी ठंड का असर साफ दिखने लगा है। रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के भीतर 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री से लुढ़ककर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से घटकर 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह के समय रांची में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता यानी विजिबिलिटी घटकर 1500 मीटर रह गई। रांची के अलग-अलग इलाकों के तापमान में भी अंतर देखा गया। हिनू में अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 12.4 डिग्री रहा। कांके में अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, नामकुम में पारा सबसे अधिक लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लातेहार राज्य में सबसे ठंडा, गुमला व खूंटी में भी बढ़ी कनकनी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पूरे झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

अन्य जिलों में भी पारा नीचे गिरा है। गुमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खूंटी और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Vehicle Checking: पुलिस ने 28 वाहनों से 1.60 लाख जुर्माना वसूला

Latest Posts