spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJadugoda River Jump: पुल से नदी में कूदा युवक, पत्नी को बचाया

Related Posts

Jadugoda River Jump: पुल से नदी में कूदा युवक, पत्नी को बचाया

नरवा पुल से मुसाबनी के युवक ने लगाई छलांग, पीछा कर रही पत्नी को स्थानीय व्यक्ति ने पकड़ा, तलाश जारी

Jadugoda River Jump: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नरवा पुलिया से एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पति को नदी में कूदते देख उसकी पत्नी ने भी पीछे से छलांग लगाने की कोशिश की। हालांकि, पास ही मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने गजब की तत्परता दिखाई। उन्होंने समय रहते महिला को पकड़ लिया और नदी में गिरने से बचा लिया। सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।

Jadugoda River Jump: बातचीत के दौरान लगाई छलांग, जी. गोराई ने बचाई पत्नी की जान

मिली जानकारी के अनुसार, मुसाबनी नंबर-1 निवासी 25 वर्षीय शेख रमजान सोमवार सुबह अपनी पत्नी के साथ नरवा पुल पर पहुंचे थे। पुल पर खड़े होकर दोनों के बीच किसी विषय को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान शेख रमजान ने अचानक पुल की रेलिंग से नदी में छलांग लगा दी।

पति को नदी में कूदता देख पत्नी बुरी तरह घबरा गई और वह भी उसके पीछे नदी में कूदने के लिए बढ़ी। तभी नरवा कॉलोनी निवासी जी. गोराई ने स्थिति को भांप लिया। उन्होंने तुरंत दौड़कर महिला को पकड़ लिया और नदी में छलांग लगाने से रोक लिया।

Jadugoda River Jump: सदमे में पत्नी, कारणों का पता लगाने में जुटी जादूगोड़ा पुलिस

इस अचानक हुई घटना के बाद शेख रमजान की पत्नी गहरे सदमे में आ गई है। वह इतनी घबराई हुई थी कि तत्काल कुछ भी बोलने या बताने की स्थिति में नहीं थी।

मौके पर पहुंची जादूगोड़ा पुलिस ने महिला को सुरक्षित अपने साथ थाना ले गई। पुलिस अधिकारी उसे शांत कराकर घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही युवक के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

गोताखोरों की मांग से रेस्क्यू में आई बाधा, स्थानीय लोगों संग तलाश जारी

उधर, नदी में डूबे युवक शेख रमजान की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों से संपर्क किया। लेकिन आरोप है कि गोताखोरों ने नदी में उतरकर खोजबीन करने के लिए पैसों की मांग रख दी।

इस वजह से रेस्क्यू अभियान शुरू होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और परिजन कथित तौर पर तत्काल मांगी गई राशि जुटाने में असमर्थ रहे। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। फिलहाल पुलिस स्थानीय ग्रामीणों और लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh Police Encounter: मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गों को लगी गोली

Latest Posts