spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरKapali Theft: कपाली में चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच...

Related Posts

Kapali Theft: कपाली में चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच दुकानों को बनाया निशाना

हरि मंदिर से टॉप चौक तक तोड़े ताले, केरोसिन डालकर ताला जलाने का भी हुआ प्रयास

Kapali Theft: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के मुख्य बाजार इलाके में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने हरि मंदिर से लेकर टॉप चौक तक स्थित करीब पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़ने और शटर उखाड़ने का भरपूर प्रयास किया गया। गनीमत रही कि चोर किसी भी दुकान के भीतर घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। हालांकि, एक ही रात में कई दुकानों में हुई इस हरकत से पूरे इलाके के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

Kapali Theft: केरोसिन डालकर ताले में आग लगाने की भी हुई कोशिश

स्थानीय दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकानों में घुसने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए। एक दुकान के ताले को तोड़ने के लिए चोरों ने उस पर केरोसिन (मिट्टी का तेल) डालकर आग लगाने तक का प्रयास किया। वहीं, अन्य दुकानों के तालों को लोहे की रॉड या किसी भारी औजार से तोड़ने की कोशिश की गई।

चोरों ने एक दुकान का ताला तो तोड़ दिया, लेकिन वे उसका शटर ऊपर उठाने में नाकाम रहे। इस वजह से दुकान के भीतर रखा कीमती सामान सुरक्षित बच गया। इसके अलावा, चोरों ने एक अन्य दुकान के बाहर रखे कोल्ड ड्रिंक के फ्रिज को निशाना बनाया और उसमें से कुछ बोतलें चोरी कर अपने साथ ले गए।

Kapali Theft: सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायियों को मिली घटना की जानकारी

बुधवार की सुबह जब स्थानीय दुकानदार रोज की तरह अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। कई दुकानों के ताले टूटे हुए थे, तो कहीं शटर और तालों पर तोड़फोड़ और आग लगाने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

देखते ही देखते यह खबर पूरे बाजार क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई रात के अंधेरे में हुई इस घटना की चर्चा करता नजर आया। एक साथ पांच दुकानों को निशाना बनाए जाने से इलाके के व्यापारियों में दहशत और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग, सुरक्षा को लेकर व्यापारी चिंतित

लगातार हो रही चोरी की कोशिशों के बाद कपाली बाजार के दुकानदारों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की गुहार लगाई है। व्यवसायियों का कहना है कि मुख्य बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होना पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े करता है।

दुकानदारों ने कपाली ओपी पुलिस से मांग की है कि रात के समय बाजार और आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाए। साथ ही, संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखकर चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए, ताकि व्यापारी बिना किसी डर के अपना कारोबार कर सकें।

Read also: Nisha Bhagat Case: सीबीआई के सामने पिता हंदू भगत का बयान, कहा- अब साजिश करने वालों का बचना मुश्किल

 

Latest Posts