spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur VHP Ramotsav : जमशेदपुर में विश्व हिन्दू परिषद का श्रीरामोत्सव, सामाजिक...

Related Posts

Jamshedpur VHP Ramotsav : जमशेदपुर में विश्व हिन्दू परिषद का श्रीरामोत्सव, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश

  • गोविंदपुर में भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

Jamshedpur VHP Ramotsav : विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के गोविंदपुर प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंगलवार को भव्य रूप से श्रीरामोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर हनुमान जन्मोत्सव तक पूरे देश में मनाए जाने वाले श्रीरामोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

प्रभु श्रीराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक : वीरेंद्र विमल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पटना एवं गुवाहाटी क्षेत्र के संत संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम के जीवन और चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि हर युग के लिए आदर्श हैं। उन्होंने बताया कि भारत का सामाजिक और राजनीतिक ढांचा भी श्रीराम के आदर्श शासन और नीतियों से प्रेरित रहा है। उन्होंने अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश की एकता और आस्था का प्रतीक है, जो आज भी लोगों को श्रीराम से जोड़ता है।

हिंदू एकता का संदेश, समाज को जोड़ने का प्रयास

सभा को संबोधित करते हुए सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि जिस प्रकार रावण के संहार के लिए सभी दैवीय शक्तियां भगवान श्रीराम के नेतृत्व में एकजुट हुई थीं, उसी तरह आज समाज को भी एकजुट होने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में पहली बार रामनवमी अखाड़ा समिति और हिंदू समाज को विहिप के सानिध्य में एकजुट कर सामाजिक एकता का मजबूत संदेश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आज भी समाज सामाजिक समरसता के साथ जीवन जी रहा है और सनातन धर्म में अपनी आस्था को बनाए हुए है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में प्रांत मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश, विभाग बजरंगदल संयोजक मुन्ना दूबे, महानगर मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल महानगर संयोजक चंदन दास, सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, बलोपासना प्रमुख प्रतिक, प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी और अमित रंजन, मंत्री भीमराज, सेवा प्रमुख अनिल, प्रचार-प्रसार प्रमुख शुभम, सामाजिक समरसता प्रमुख गोपाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही आरएसएस के नगर सह कार्यवाह उत्पल, संजय पांडेय, निरंजन, दीपक गुप्ता, रक्षा मिश्रा, सुनील झा, चंदन, सत्यम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Jewellery Thef : जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान से 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Latest Posts