spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलTatanagar Railway News : टाटानगर रेलखंड में मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित,...

Related Posts

Tatanagar Railway News : टाटानगर रेलखंड में मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कुछ के रूट में बदलाव, पढ़ें…

  • परिचालन कार्यों के कारण लिया गया निर्णय, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

Tatanagar Railway News : टाटानगर और आसपास के रेलखंड में परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत कुछ मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ का आंशिक संचालन किया जाएगा, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही पहले रद्द की गई कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनः बहाल करने का भी निर्णय लिया गया है।

इन तिथियों पर रद्द रहेंगी मेमू ट्रेनें

रेलवे की ओर से रविवार को जारी सूचना के अनुसार आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68090/68089 को 31 मार्च, 3 अप्रैल और 5 अप्रैल 2026 को रद्द किया गया है। इसी तरह बोकारो-चंद्रपुरा-बराकर मार्ग पर चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या 68079/68080 भी 31 मार्च, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल और 5 अप्रैल को नहीं चलेगी। इसके अलावा आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68077/68078 को 5 अप्रैल को रद्द रखने का निर्णय लिया गया है।

आंशिक संचालन से जुड़े बदलाव

टाटानगर से जुड़े यात्रियों के लिए एक अहम बदलाव टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 68056/68060 को लेकर किया गया है। यह ट्रेन 2 अप्रैल 2026 को आंशिक रूप से संचालित होगी। उस दिन यह ट्रेन केवल आद्रा तक ही चलेगी, जबकि आद्रा से आसनसोल के बीच का संचालन रद्द रहेगा।

एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

टाटा-हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18601) के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 31 मार्च, 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से चलाई जाएगी। सामान्य दिनों में यह ट्रेन पुरुलिया मार्ग से होकर संचालित होती है।

रद्द ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को राहत

इस बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए पहले रद्द की गई कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (18030) 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस (18029) 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12101 और 12102 भी अप्रैल माह में निर्धारित तिथियों पर पुनः संचालित की जाएंगी।

रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa-Manoharpur maternal death : मनोहरपुर में प्रसव के दौरान महिला की मौत, मृत बच्ची को जन्म देने के बाद बिगड़ी हालत, हंगामा

Latest Posts