spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur JD(U) Sawan Mahotsav : जदयू महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया...

Related Posts

Jamshedpur JD(U) Sawan Mahotsav : जदयू महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, प्रभा देवी को सावन क्वीन का ताज, पूजा महानंद बनीं नृत्य क्वीन

Jamshedpur : जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा मंगलवार को सावन माह के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए कई सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें नृत्य, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर सहित बच्चों के खेल शामिल थे। सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

निर्णायक मंडली व उपस्थिति

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में भारतीय मुक्केबाज एवं डीएसपी अरुणा मिश्रा, नागपुरी अदाकारा प्रिया कैश और सामाजिक कार्यकर्ता मधु सिंह शामिल हुईं। प्रतियोगिता में प्रभा देवी को ‘सावन क्वीन’ और पूजा महानंद को ‘नृत्य क्वीन’ का खिताब मिला। इसके अलावा बच्चों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में उषा यादव, ममता सिंह, महुआ चक्रवर्ती, सुष्मिता सरकार, रीना डे, सबिता ठाकुर सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, ममता ठाकुर, रंभा देवी, सपना तांडी, मल्लिका प्रमाणिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest Posts