Jamshedpur/Jharkhand : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व स्थानीय एमई स्कूल रोड स्थित श्रीश्री राजस्थान मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया एवं लोकमंगल की कामना की। इसके बाद भारी जनसमर्थन एवं बाजे-गाजे के साथ मंदिर परिसर से नामांकन यात्रा शुरू हुई।

काफिला बढ़ता गया, समर्थक जुड़ते गए
रिंकू सिंह की नामांकन यात्रा शिव मंदिर परिसर से निकल कर चौक बाजार, जुगसलाई गुरुद्वारा, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए साकची स्थित पुराने कोर्ट परिसर पहुंची। इस दौरान चौक बाजार से वीर कुंवर सिंह चौक तक स्थित मंदिरों, जुगसलाई गुरुद्वारा में रिंकू सिंह ने मत्था टेका। यहां उन्होंने सिख समुदाय के आशीर्वाद मांगा। ज्यों-ज्यों रिंकू सिंह का काफिला बढ़ता गया, समर्थकों की संख्या और जोश व उत्साह भी बढ़ता गया। इस दौरान बीच-बीच में विभिन्न समुदाय व समाज के लोगों ने रिंकू सिंह का स्वागत कर उन्हें जीत के प्रति आश्वत किया। इसके साथ ही “जय श्री राम,” “क्यों पड़े हो चक्कर में-कोई नहीं है टक्कर में…” आदि नारे गूंजते रहे।

जुगसलाई की जनता को समस्याओं से मुक्त कराना है : रिंकू सिंह
नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि उनके समक्ष किसी तरह की चुनौती नहीं है। उनकी पहली प्राथमिकता जुगसलाई में जुस्को की बिजली और पानी लाना है। इसके साथ ही क्षेत्र के जर्जर विद्यालयों को दुरुस्त कराना, एक महिला कॉलेज की स्थापना, सड़कों को जाममुक्त करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था आदि करना है। उन्होंने बताया कि चुनावी जंग में उतरने का उद्देश्य जुगसलाई की जनता को समस्याओं से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगी।ॉ

इसे सभी पढ़ें : Jamshedpur Municipal Election 2026 : जुगसलाई में रिंकू सिंह के समर्थन में दिखी जबरदस्त एकजुटता, बुधवार को करेंगी नामांकन
सैडो अध्यक्ष की भूमिका में कभी नहीं आऊंगा : गुड्डू सिंह
दूसरी ओर समाजसेवी एवं रिंकू सिंह के पति गुड्डू सिंह (शिवजी सिंह) ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका परिवार हमेशा अग्रणी रहा है। चुनाव जीतने के बाद रिंकू सिंह ही जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में पूरा काममकाज संभालेंगी। सैडो अध्यक्ष के रूप में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी और न ही वे उनके कामकाज में किसी तरह का हस्तक्षेप करेंगे। इसके प्रति उन्होंने जुगसलाई की जनता को पूरी तरह आश्वस्त किया।

दिखा अपार जनसमर्थन
नामांकन के दौरान रिंकू सिंह के लिए अपार जनसमर्थन देखने को मिला। इस जुगसलाई के सफीगंज मुहल्ला, पवट मुहल्ला, गौशाला नाला रोड, नया बाजार, बंगाली मुहल्ला, पांडेय मुहल्ला, छपरहिया मुहल्ला, गर्ल्स स्कूल रोड, हरिजन बस्ती, डिरॉस्टा रोड, विंध्यवासिनी कॉलोनी, शिवघाट रोड, स्टेशन रोड समेत क्षेत्र के सभी हिस्सों से आए अनेक लोग उपस्थित थे।

वहीं, इस दौरान रिंकू सिंह के समर्थन में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, बागबेड़ा की जिला परिषद सदस्य कविता परमार, एनडीए घटक दल जदयू की मंजू सिंह समेत काफी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने रिंकू सिंह को अपना समर्थन दिया। उक्त महिला जनप्रतिनिधियों के अलावा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पश्चिमी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, गुंजन यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र जैन, योगेश मल्होत्रा, जिला भाजपा के महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनु जैन व प्रकाश जोशी, काली शर्मा, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत संकल्प रेसिडेंसी निवासी महिला-पुरुष एवं बड़ी संख्या में जुगसलाई निवासी उपस्थित थे।



