Jugsalai/jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गली, बस्ती व मोहल्लों का सघन दौरा किया। इस दौरान जुगसलाई के लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान विशेषकर हर वर्ग की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दौरे के क्रम में रिंकू सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा और आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने तो रिंकू सिंह का अपनी बहन-बेटी व बहू की तरह स्वागत किया।
हर घर में महिलाओं ने पहले उन्हें सिंदूर लगाया। इसके बाद खोइंछा देकर जीत का आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व रिंकू सिंह ने लोगों को बताया कि समाज सेवा उनका जुनून है। साथ ही उन्होंने सभी को अपने विजन एवं मिशन की जानकारी दी। जुगसलाई के समुचित विकास के लिए उनके विजन जानकर लोगों में उत्साह के साथ ही आशा की किरण नजर आई। लोगों ने रिंकू सिंह को खुले मन से अपना समर्थन देते हुए जीत का भरोसा दिलाया।



