spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलRajendra Vidyalaya Jamshedpur : इंद्राणी कर्मकार मिस व आदित्य पांडेय मिस्टर राजेंद्र...

Related Posts

Rajendra Vidyalaya Jamshedpur : इंद्राणी कर्मकार मिस व आदित्य पांडेय मिस्टर राजेंद्र विद्यालय

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित राजेन्द्र विद्यालय में शनिवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। समारोह का आयोजन विद्यालय के राजेंद्र प्रेक्षागृह में किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता तिवारी, उपप्रधानाचार्या किरण सिन्हा, जूनियर इंचार्ज वाणी, 12वीं कक्षा के वर्ग शिक्षक संजीव कुमार झा, जितेंद्र कुमार, मिताली बोस एवं अभिजीत आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्टूडेंट काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों की घोषणा

वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। 12वीं के प्रत्येक सेक्शन के प्रतिनिधियों ने अपने अपने भावोद़्गार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात स्टूडेंट काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों के नामों की की गई और उन्हें बैज से सम्मानित किया गया।इसके बाद 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 11वीं के विद्यार्थियों को ज्ञान का दीपक सौंपा, ताकि ज्ञान की परम्परा सदैव चलती रहे। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कई मनमोहक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद मिस और मिस्टर RV का भी चुनाव हुआ। इस वर्ष मिस RV Indrani Karmakar और मिस्टर RV Aditya Pandey बने। राष्ट्रगीत के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Latest Posts