spot_img
spot_img
HomeझारखंडPalamu Road Accident : पलामू सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना...

Related Posts

Palamu Road Accident : पलामू सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना को मारी टक्कर, तीन किशोरों की मौत

  • पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (JH 03P 0019) ने लूना में सवार तीन बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की जान चली गई।

तीनों मृतक किशोरों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान सोले गांव निवासी

  • फरोज अंसारी उर्फ बुटन (11 वर्ष): पिता इस्तखार अंसारी
  • तोहिद अंसारी (15 वर्ष): पिता नसीम अंसारी
  • इब्राहिज अंसारी (13 वर्ष): पिता अमीरुद्दीन अंसारी

के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर एक ही लूना पर सवार होकर बाजार गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गहर पथरा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तीनों की मौत

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों को इलाज के लिए एमएमसीएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने फरोज अंसारी और तोहिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इब्राहिज अंसारी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक और अन्य सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो और लूना को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो बैरिया चौक क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों किशोरों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पारा लीगल वालंटियर ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Also Read : Jamshedpur police inquiry : गबन मामले में जांच तेज, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी दिनेश अग्रवाल से पूछताछ

Latest Posts