- चैनपुर के रामपुर गांव पहुंचकर पीड़ित चौधरी परिवार को बंधाया ढांढस, निष्पक्ष जांच की मांग
Jharkhand: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में हुए गोलीकांड के बाद गुरुवार को पूर्व मंत्री
K N Tripathi पीड़ित चौधरी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना को हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और घायलों का हालचाल भी जाना। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमीन विवाद में हुई थी हिंसक झड़प
गौरतलब है कि 23 मई को चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में सिकंदर चौधरी नामक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर कई लोगों से पूछताछ की है।
Palamu News: “किसी की जान इतनी सस्ती नहीं” : के एन त्रिपाठी
पीड़ित परिवार की बात सुनकर पूर्व मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा समाधान नहीं हो सकती। K N Tripathi ने कहा कि यदि जमीन से जुड़ा विवाद हो तो उसका समाधान कानून और न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए, न कि किसी की जिंदगी उजाड़ कर। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्रशासन को सतर्क रहना होगा।
पुलिस जांच पर जताया भरोसा
पूर्व मंत्री ने कहा कि पलामू पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि “दूध का दूध और पानी का पानी” होगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जहां भी उनकी जरूरत होगी, वे हर स्तर पर उनके साथ खड़े रहेंगे।
Palamu News: कई कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग रहे मौजूद
इस दौरान
Surendra Singh Tikait,
Bablu Dubey,
Gopal Tripathi,
Sonu Paswan,
Ranjan Dubey और
Ramesh Chaudhary समेत कई लोग मौजूद रहे।
Also Read: Dhanbad News: धनबाद में कोयला वर्चस्व को लेकर गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में तीन घायल



