spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Weather: बारिश से मौसम खुशनुमा, लातेहार सबसे ठंडा, गुड़ाबांधा में सबसे...

Related Posts

Jharkhand Weather: बारिश से मौसम खुशनुमा, लातेहार सबसे ठंडा, गुड़ाबांधा में सबसे ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather : झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम पूरी तरह खुशनुमा बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल न तो भीषण गर्मी का असर है और न ही अत्यधिक ठंड, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

लातेहार में सबसे सुहावना मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में सबसे सुहावना मौसम लातेहार में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों तापमानों के बीच केवल 5.3 डिग्री का अंतर रहने से पूरे दिन मौसम संतुलित और आरामदायक बना रहा।

गुड़ाबांधा में सबसे अधिक वर्षा

बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा में सबसे अधिक 66.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज हुआ।

रांची समेत कई जिलों में बादल और उमस

राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलने के बावजूद वातावरण में हल्की उमस बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 33 और 26.3 डिग्री, बोकारो में 31.5 और 25.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 32.8 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें : JPSC Exam Scam: तीसरे दिन भी पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से CID की मैराथन पूछताछ

Latest Posts