spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Cottage Scheme : झारखंड में ई-संजीवनी का होगा विस्तार, पंचायतों में...

Related Posts

Jharkhand Cottage Scheme : झारखंड में ई-संजीवनी का होगा विस्तार, पंचायतों में खुलेंगे हेल्थ कॉटेज, ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ की भी पहल

• राजधानी रांची में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को किया गया सम्मानिुत

Jharkhand Cottage Scheme : रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड के तहत बुधवार को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13 डॉक्टरों और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर के स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों की भागीदारी रही।

स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की सभी पंचायतों में जल्द ही हेल्थ कॉटेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन हेल्थ कॉटेज में लोगों को इलाज के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार से दूर-दराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं और इसे और मजबूत किया जाएगा।

AI बेस्ड स्वास्थ्य प्रणाली

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को अत्याधुनिक और एआई आधारित तकनीकों से लैस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 747 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोलने की प्रक्रिया जारी है, जिससे आम जनता को सस्ती और सुलभ दवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही रक्त की कमी को दूर करने के लिए नई ब्लड पॉलिसी लागू करने और एक टोल-फ्री नंबर शुरू करने की भी घोषणा की गई।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डॉ. इरफान अंसारी ने डॉक्टरों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों का किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है।

कई अधिकारी थे उपस्थित

कार्यक्रम में विजय हांसदा, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, राज्यभर के सिविल सर्जन, ई-संजीवनी टेलीमानस के प्रतिनिधि और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa Saranda Cobra Jawan Death : सारंडा जंगल में आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से कोबरा जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ औरंगाबाद भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

Latest Posts