- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की बड़ी पहल
Jharkhand: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
JPSC के जरिए होगी नियुक्ति
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कार्मिक विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के अनुसार, इस बहाली से राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा खास लाभ
इस पहल से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
कुल 666 पदों में 506 नियमित और 160 बैकलॉग पद शामिल हैं। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
- फिजिशियन – 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग)
- शिशु रोग विशेषज्ञ – 172, 52 (बैकलॉग)
- एनेस्थेटिस्ट – 28, 29 (बैकलॉग)
- स्त्री रोग विशेषज्ञ – 12, 16 (बैकलॉग)
- सर्जन – 10, 14 (बैकलॉग)
- रेडियोलॉजिस्ट – 26, 02 (बैकलॉग)
- फोरेंसिक विशेषज्ञ – 18, 02 (बैकलॉग)
- चर्म रोग विशेषज्ञ – 06, 07 (बैकलॉग)
- ईएनटी, नेत्र, अस्थि रोग, पैथोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सा सहित अन्य पद
नियमावली के अनुसार होगी भर्ती
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह नियुक्ति झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 और इसके संशोधित प्रावधानों के तहत की जाएगी। आरक्षण रोस्टर के साथ प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिससे उम्मीद है कि चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
Also Read : Giridih Road Accident: तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, एक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा



