spot_img
spot_img
HomeBJPJharkhand BJP Big News : झारखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित,...

Related Posts

Jharkhand BJP Big News : झारखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, गीता कोड़ा व नीलकंठ मुंडा बने उपाध्यक्ष, अमर बाउरी को महामंत्री

Jharkhand BJP Big News : झारखंड की सियासत में अपनी पैठ मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों के नामों का आधिकारिक एलान कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नई सूची को अपनी मंजूरी दे दी है। इस नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कद्दावर नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई टीम में उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की सूची

नई कार्यसमिति की घोषणा के अनुसार, संगठन के सुचारू संचालन के लिए नौ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और नौ मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपा गई है। वहीं, अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा और मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्रत्री बनाया गया हैष।

प्रदेश मंत्री और अन्य सांगठनिक नियुक्तियां

पार्टी ने नौ प्रदेश मंत्रियों के नामों की भी घोषणा की है, जो जमीन स्तर पर संगठन के विस्तार का कार्य करेंगे। इनमें दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव और शालिनी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, प्रदेश कार्यालय के कार्यों के प्रबंधन के लिए हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव से पहले की बड़ी तैयारी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गीता कोड़ा और नीलकंठ सिंह मुंडा जैसे बड़े आदिवासी चेहरों को उपाध्यक्ष बनाना और अमर बाउरी जैसे प्रखर वक्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी देना, भाजपा की आगामी चुनावों के लिए एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इस नई टीम के जरिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को साधने का प्रयास किया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह नई कार्यसमिति झारखंड में विपक्षी दल के रूप में अपनी भूमिका को और अधिक मुखरता से निभाएगी और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

झारखंड भाजपा नई कार्यसमिति : एक नजर

  • कुल उपाध्यक्ष : 09 (प्रमुख: गीता कोड़ा, नीलकंठ मुंडा, भानू प्रताप शाही)
  • कुल महामंत्री : 03 (प्रमुख: अमर कुमार बाउरी)
  • कुल मंत्री: 09
  • कोषाध्यक्ष : दीपक बंका
  • कार्यालय मंत्री : हेमंत दास

इसे भी पढ़ें : Khunti Stone Pelting Communal Tension : मुरहू में रामनवनी जुलूस के बाद दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग घायल

Latest Posts