spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Road Accident News: डिवाइडर से टकराकर स्कूटर सवार की मौत, बिष्टुपुर...

Related Posts

Jamshedpur Road Accident News: डिवाइडर से टकराकर स्कूटर सवार की मौत, बिष्टुपुर में देर रात हादसा

  • सीएच एरिया में तेज रफ्तार स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएच एरिया में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ी दम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बलिराम रजक के रूप में हुई है।

  • पिता का नाम: राम प्रसाद रजक
  • पता: रामनगर, सोनारी
  • उम्र: करीब 55 वर्ष

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest Posts