spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur Ramnavami 2026 : जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक में...

Related Posts

Jamshedpur Ramnavami 2026 : जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, 18 मार्च को हिन्दू नववर्ष यात्रा, 28 को रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन-Video

Jamshedpur/Jharkhand : शहर में आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देश पर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने की, जिसमें कोर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिन्दू नववर्ष और रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 मार्च को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य हिन्दू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 28 मार्च को रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि सभी अखाड़ा समितियों को एक सूत्र में पिरोकर शहर में सशक्त और अनुशासित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

युवा वर्ग की भागीदारी पर जोर

केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि रामनवमी महोत्सव में युवाओं की अग्रणी भूमिका आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, संगठन और सेवा भावना के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सोनारी विसर्जन और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा

समिति के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने सुझाव दिया कि सोनारी क्षेत्र में विसर्जन देर रात तक न हो, इसके लिए स्थानीय समितियों के साथ समन्वय बैठक की जानी चाहिए।सोनारी के अशोक जैन ने कहा कि रामनवमी के दौरान जिला परिषद को अनावश्यक बैठकें या अत्यधिक कागजी प्रक्रिया से बचना चाहिए, ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

कदमा क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका

कदमा संकट मोचन हनुमान अखाड़ा के उत्तम कुमार दास ने कदमा उलियान मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के ऑनलाइन डिलीवरी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से संभावित दुर्घटना की आशंका जताई। इस मुद्दे पर शीघ्र प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई।

संगठन विस्तार की घोषणा

अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि निकट भविष्य में केंद्रीय समिति का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को एकजुट कर मजबूत संगठन बनाना प्राथमिकता है।विभिन्न संगठनों का सहयोगबैठक में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने समिति को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।मंच संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने किया।

ये थे उपस्थित

बैठक में संरक्षक सुमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलजय बोस, सचिव विजय तिवारी, सह सचिव उत्तम कुमार दास, जीतेंद्र प्रमाणिक, बजरंग दल संयोजक चंदन दास, जटाधारी शिव हनुमान मंदिर के उमेश सिंह, गोविंदपुर के धीरज सिंह, जम्बू अखाड़ा के रणवीर मंडल, टेल्को के ओम प्रकाश, पारडीह के संजय मुखर्जी, बिष्टुपुर के विश्वनाथ सहित कई अखाड़ा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

Latest Posts