spot_img
spot_img
HomeBJPJamshedpur BJP Organization Expansion : भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी का विस्तार, राजीव...

Related Posts

Jamshedpur BJP Organization Expansion : भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी का विस्तार, राजीव सिंह व जितेंद्र राय बने महामंत्री, अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की पदाधिकारियों की घोषणा

Jamshedpur BJP Organization Expansion : भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड (Jharkhand) प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) की सहमति के पश्चात भाजपा जमशेदपुर महानगर (BJP Jamshedpur Mahanagar) के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी।

ये बने जिला उपाध्यक्ष

सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रुबी झा और अमरजीत सिंह राजा को मनोनीत किया गया है।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

महामंत्री पद की जिम्मेदारी राजीव कुमार सिंह और जितेंद्र राय को सौंपी गई है। इसके अलाव, मंत्री पद पर मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी और रेणु सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्णा शर्मा ‘काली’ एवं कार्यालय मंत्री के रूप में संजीत चौरसिया को नियुक्त किया गया है।

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : संजीव सिन्हा

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand High Court Lokayukta Appointment : एक सप्ताह में होगी लोकायुक्त की अनुशंसा, संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर सरकार ने दी सफाई

Latest Posts