spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur Higher Education News : जमशेदपुर में ISM Ranchi का आधिकारिक सूचना...

Related Posts

Jamshedpur Higher Education News : जमशेदपुर में ISM Ranchi का आधिकारिक सूचना केंद्र व डिजिटल स्टडी सेंटर E-Digital India

Jamshedpur/Jharkhand : जमशेदपुर के साकची में रांची के पुंदाग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (ISM), पुंदाग एक आधिकारिक केंद्र तथा डिजिटल स्टडी सेंटर संचालित किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही केंद्र के माध्यम से विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां “पहले आओ, पहले पाओ” की तर्ज पर एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी। इस वर्ष इंटरमीडिएट (12वीं बोर्ड) की परीक्षा में शामिल हुए और स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

क्या है उद्देश्य

शहर में ISM Ranchi आधिकारिक केंद्र तथा डिजिटल स्टडी सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन तथा जमशेदपुर में रह कर ISM की कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराना है। इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न पाठ्यक्रमों (Courses), प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क संरचना की प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। छात्रवृत्ति (Scholarship) और करियर काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंप्यूटर विज्ञान और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का उन्नत प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी ISM के निदेशक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह एवं E-Digital के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी ISM रांची की 45+ वर्षों की शैक्षणिक विरासत और ‘झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय’ (JUT) की मान्यता को ई-डिजिटल इंडिया की आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रणाली से जोड़ती है।

ISM रांची ही क्यों चुनें? संस्थान की प्रमुख विशेषताएं

संस्थान का लक्ष्य हर छात्र को वैश्विक आवश्यकताओं और प्रबंधन कौशल (Management Skills) से लैस कर एक सफल पेशेवर के रूप में तैयार करना है। यहाँ प्रवेश लेने के कई प्रमुख कारण हैं:

उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रम (Admissions 2026)

  • BBA : बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
  • BCA : बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
  • MBA : मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (दोहरी विशेषज्ञता के साथ)
  • BHMCT : बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
  • होटल मैनेजमेंट : रोजगारोन्मुखी लघु अवधि पाठ्यक्रम

प्रशिक्षण और प्लेसमेंट (Placement Insights)

  • ऑन-जॉब ट्रेनिंग : BBA, BCA, BHMCT और MBA के लिए तीसरे और चौथे सेमेस्टर से ही ट्रेनिंग की सुविधा।
  • इंटर्नशिप : पेड इंटर्नशिप के अवसर।
  • प्लेसमेंट रिकॉर्ड : औसत प्लेसमेंट पैकेज 7 लाख रुपये।
  • नेटवर्क : विशाल एलुमनी और कॉर्पोरेट इंडस्ट्री नेटवर्क।

Also Read : Jamshedpur Education News : ISM रांची और E-Digital India के बीच MoU, छात्रोंं को अब शहर में ही मिलेगी उच्च शिक्षा की सटीक गाइडेंस

Latest Posts