spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरISM Ranchi Jamshedpur center E-Digital india : जमशेदपुर में डिजिटल क्रांति का...

Related Posts

ISM Ranchi Jamshedpur center E-Digital india : जमशेदपुर में डिजिटल क्रांति का नया अध्याय, साकची में ISM रांची सेंटर का शुभारंभ, विधायक सरयू राय ने कहा- AI का टूल की तरह इस्तेमाल करें

  • युवाओं के लिए खुला MBA, HM, आधुनिक शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट का नया द्वार

ISM Ranchi Jamshedpur Center E-Digital India: जमशेदपुर के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (E-Digital india Skill Development Institute) परिसर में इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (ISM) के जमशेदपुर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। यह केंद्र छात्रों को आधुनिक तकनीक, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और शहर के शैक्षणिक परिदृश्य को नई दिशा देगा।

AI को टूल की तरह अपनाएं, मालिक न बनाएं : सरयू राय

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सरयू राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सही उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई एक बेहतरीन “सेवक” है, लेकिन यदि इसे “मालिक” बना लिया जाए तो यह समस्याएं पैदा कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई को एक औजार या इंस्ट्रूमेंट के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए, न कि उस पर पूरी तरह निर्भर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के इस दौर में विद्यार्थियों को एआई की समझ होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे उनकी व्यक्तिगत क्षमता और दक्षता दोनों में वृद्धि होगी। सरयू राय ने यह भी बताया कि इस संस्थान में छात्रों को एआई के विभिन्न पहलुओं की पढ़ाई कराई जाएगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। ISM रांची के साथ हुए समझौते के तहत अब साकची में इस पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू की गई है।

व्यक्तिगत और तकनीकी विकास समय की मांग : डॉ. अशोक कुमार झा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एआई का ज्ञान केवल व्यक्तिगत विकास ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रगति के लिए भी आवश्यक बन चुका है। उन्होंने इस पहल को जमशेदपुर के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

आधुनिक पाठ्यक्रम और शानदार प्लेसमेंट की जानकारी

समारोह के दौरान डॉ. ज्योति और संस्थान के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने ISM रांची द्वारा संचालित आधुनिक मैंनेजमेंट कोर्सेज MBA, HM समेत अन्य कोर्स की जानकारी दी। साथ ही उसके उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को ऐसी शिक्षा देना है, जो उन्हें सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ सके और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए। छात्र-छात्राएं चाहें तो जमशेदपुर में रह कर भी पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में सैटेलाइट क्लास की सुविधा उपलब्ध है।

शिक्षाविदों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेन्दु, चंदना ठाकुर (हेड ऑफ इंस्टिट्यूट, ई-डिजिटल इंडिया) सहित कई शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जमशेदपुर के युवाओं के लिए करियर निर्माण का एक प्रभावी मंच बताया। संस्थान का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर विश्वस्तरीय डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि यहां के युवा वैश्विक जॉब मार्केट में अपनी मजबूत पहचान बना सकें।

Latest Posts