spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur Education News : ISM रांची और E-Digital India के बीच MoU,...

Related Posts

Jamshedpur Education News : ISM रांची और E-Digital India के बीच MoU, छात्रोंं को अब शहर में ही मिलेगी उच्च शिक्षा की सटीक गाइडेंस

Jamshedpur/Jharkhand : झारखंड के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईएसएम (ISM) पुंदाग, रांची और जमशेदपुर की अग्रणी तकनीकी संस्था ई-डिजिटल इंडिया (E-Digital India) के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आईएसएम के निदेशक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह एवं ई-डिजिटल के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर निर्माण के लिए एक सुलभ, पारदर्शी और आधुनिक मंच प्रदान करना है।

जमशेदपुर में आधिकारिक सूचना केंद्र व डिजिटल स्टडी सेंटर

इस एमओयू के तहत जमशेदपुर में एक आधिकारिक केंद्र तथा डिजिटल स्टडी सेंटर संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन तथा जमशेदपुर में रह कर आईएसएम की कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराना है। इस केंद्र के माध्यम से: विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न पाठ्यक्रमों (Courses), प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क संरचना की प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। छात्रवृत्ति (Scholarship) और करियर काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंप्यूटर विज्ञान और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का उन्नत प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह साझेदारी ISM रांची की 45+ वर्षों की शैक्षणिक विरासत और ‘झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय’ (JUT) की मान्यता को ई-डिजिटल इंडिया की आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रणाली से जोड़ती है।

ISM रांची ही क्यों चुनें? संस्थान की प्रमुख विशेषताएं

संस्थान का लक्ष्य हर छात्र को वैश्विक आवश्यकताओं और प्रबंधन कौशल (Management Skills) से लैस कर एक सफल पेशेवर के रूप में तैयार करना है। यहाँ प्रवेश लेने के कई प्रमुख कारण हैं:

शैक्षणिक प्रतिष्ठा और मान्यता

  • विरासत: 1985 से निरंतर उत्कृष्टता की पहचान।
  • संबद्धता: झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (JUT) से संबद्ध और एआईसीटीई (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त।
  • रैंकिंग: झारखंड के शीर्ष रैंक वाले कॉलेजों में शुमार।

    उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रम (Admissions 2026)

    • BBA: बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
    • BCA: बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
    • MBA: मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (दोहरी विशेषज्ञता के साथ)
    • BHMCT: बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
    • होटल मैनेजमेंट: रोजगारोन्मुखी लघु अवधि पाठ्यक्रम

      प्रशिक्षण और प्लेसमेंट (Placement Insights)

      • ऑन-जॉब ट्रेनिंग : BBA, BCA, BHMCT और MBA के लिए तीसरे और चौथे सेमेस्टर से ही ट्रेनिंग की सुविधा।
      • इंटर्नशिप : पेड इंटर्नशिप के अवसर।
      • प्लेसमेंट रिकॉर्ड : औसत प्लेसमेंट पैकेज 7 लाख रुपये तक।
      • नेटवर्क : विशाल एलुमनी और कॉर्पोरेट इंडस्ट्री नेटवर्क।

          आधुनिक कैंपस और सुविधाएं

          • कैंपस : रांची के केंद्र में स्थित 5 एकड़ में फैला वाई-फाई युक्त परिसर।
          • इंफ्रास्ट्रक्चर : छात्रों के लिए कैफेटेरिया, अलग-अलग बालक-बालिका छात्रावास और “द शोमैन्स थिएटर” नामक ओपन एम्फीथिएटर।
          • फैकल्टी : लेखक, शोधकर्ता, पीएचडी धारक और प्रमाणित करियर कोच की अनुभवी टीम।

            Latest Posts