spot_img
spot_img
HomeझारखंडRanchi IndiGo flight cancelled : रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान...

Related Posts

Ranchi IndiGo flight cancelled : रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान ग्राउंडेड, टायर पंचर से मची अफरा-तफरी

Ranchi (Jharkhand) : देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की एक और उड़ान तकनीकी खामी के कारण रद्द करनी पड़ी। झारखंड की राजधानी रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब कोलकाता से रांची पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के अगले पहिए में तकनीकी खराबी (टायर पंचर) पाई गई।

लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच में हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार यह विमान दोपहर 3:15 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरा था। लैंडिंग के पश्चात जब विमान की नियमित तकनीकी जांच की गई, तो उसके अगले टायर में पंचर व अन्य खराबी सामने आई। इसके बाद विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया और रांची से लखनऊ की उड़ान को रद्द करना पड़ा।

यात्रियों में मचा हड़कंप, तत्काल की गई घोषणा

जैसे ही यात्रियों को इस घटना की जानकारी मिली, एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से तुरंत फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा की गई, जिससे यात्रियों में मायूसी फैल गई।

इसे भी पढ़ें : संकल्प रेजीडेंसी में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धा से मना हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा दिवस

यात्रियों को वैकल्पिक माध्यमों से भेजा गया

एयरलाइंस प्रशासन ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए त्वरित वैकल्पिक व्यवस्था की। पटना जाने वाले यात्रियों को टैक्सी से रवाना किया गया। पटना से लखनऊ जाने वालों को कलेक्टिव फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली भेजा गया, ताकि वे वहां से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

लगातार बढ़ रही तकनीकी खामियों से यात्री परेशान

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से देशभर में विमानन कंपनियों के संचालन में तकनीकी खामियां, उड़ान रद्द होने और यात्रियों को होने वाली असुविधाएं लगातार चर्चा में हैं। इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइन की इस घटना ने उड्डयन सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : अधूरे सीवरेज निर्माण से बढ़ी परेशानी, निर्माण कार्य तेज करें : सरयू राय

Latest Posts