- कोबरा बटालियन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस अभियान में 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली शहदेव महतो उर्फ अनुज समेत चार कुख्यात नक्सली मारे गए।
मारे गए नक्सलियों की पहचान
मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सलियों में:
- शहदेव महतो उर्फ अनुज (RCM) – 15 लाख का इनामी
- नताशा (SZCM) – महिला नक्सली
- बुधन करमाली (Area Commander)
- रंजीत गंझू (Area Commander)
शामिल हैं। सभी प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
गुप्त सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन
यह मुठभेड़ केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू खपियां गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।
घंटों चली मुठभेड़, चार नक्सली मौके पर ढेर
घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से घंटों गोलीबारी हुई, जिसमें चार नक्सली मौके पर ही मारे गए। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें
- 2 एके-47 राइफल
- 1 इंसास राइफल
शामिल हैं। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
Also Read : Ranchi paper leak : 28 आरोपितों की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी



