संस्थान में 250 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, कई छात्रों को पेड इंटर्नशिप
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची जमशेदपुर स्थित ई-डिजिटल इंडिया (E-Digital India) स्किल डेवलपमेंट एंड डिजिटल एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने अल्प समय में ही उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में अब तक 250 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है, जबकि 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को सफलता पूर्वक प्लेसमेंट मिल चुका है। वहीं, कई विद्यार्थियों को पेड इंटर्नशिप प्रदान की जा चुकी है।
डिजिटल एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए समर्पित : रामकृष्ण ठाकुर
ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि संस्थान छात्र-छात्राओं, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत पेशेवरों को उद्योग-उन्मुख डिजिटल एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए समर्पित है। संस्थान की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आईटी कोर्स, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस, अकाउंटिंग टैली एवं जीएसटी), कंटेंट राइटिंग तथा अन्य करियर आधारित कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
छात्रों को जॉब-रेडी बनाने पर विशेष ध्यान
उन्होंने बताया कि संस्थान हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स और रियल-वर्ल्ड एक्सपोजर के माध्यम से छात्रों को जॉब-रेडी बनाने पर विशेष ध्यान देता है। ई-डिजिटल इंडिया का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटना तथा युवाओं को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है। ई-डिजिटल इंडिया स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप झारखंड में कुशल मानव संसाधन के विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। ठाकुर ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं एवं पेशेवर (कामकाजी महिला-पुरुष) मोबाइल नंबर 9934141233 अथवा व्हाट्सएप नंबर 8448831264 पर संपर्क कर सकते हैं।



