spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJugsalai Municipal Election 2026 : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद...

Related Posts

Jugsalai Municipal Election 2026 : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, दिया विजयश्री का आशीर्वाद, कहा- भारी बहुमत से होगी जीत, देखें-Video

Jamshedpur/Jharkhand : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विजश्री का आशीर्वाद दिया। चंपई सोरेन बुधवार की सुबह रिंकू सिंह के गौशाला नाला रोड स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान आदि की जानकारी ली। इस क्रम में रिंकू सिंह को जुगसलाई के हर वार्ड में जनता से मिल रहे स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन पर संतोष जताया।

जुगसलाई का सर्वांगीण विकास होगा

यहां पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि रिंकू सिंह शिक्षित व सभ्य प्रत्याशी हैं। जनसेवा इनके परिवार की संस्कृति और परंपरा है। ऐसी पृष्ठभूमि वाली प्रत्याशी जुगसलाई चुनाव जीत कर जुगसलाई के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित है। रिंकू सिंह ही जीतेंगी और निश्चित रूप से जुगसलाई का सर्वांगीण विकास करेंगी।

इसे भी पढ़ें : Jugsalai Municipal Election 2026 : रिंकू सिंह की जीत के लिए एकजुट हुआ ‘साहू समाज’, समर्थन का ऐलान, प्रत्याशी ने कही यह बड़ी बात, देखें-Video

रिंकू सिंह ने किया सघन जनसंपर्क

दूसरी ओर रिंकू सिंह ने जुगसलाई के वार्ड नंबर 22, एमई स्कूल रोड समेत अन्य इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहींं, रिंकू सिंह को क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगा कर जीत सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के क्रम में जनसमस्याओं से अवगत होने के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि कहा कि जुगसलाई उनके लिए केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर है और यहां का हर निवासी उनके परिवार का सदस्य है। इसलिए मैं यहां चुनावी वादे करने नहीं आई हूं, बल्कि अपने घर के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं। रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न को अपने विजन से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट से मजबूत इमारत खड़ी होती है, उसी तरह मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं।

जुगसलाई में जुस्को से पानी व बिजली उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता : रिंकू सिंह

अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि पूरे जुगसलाई में टाटा स्टील यूटीलिटीज (पूर्व में जुस्को) से पानी व बिजली उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। ताकि, यहां के लोगों को जुस्को से बिजली व स्वच्छ पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिला कॉलेज, बच्चों के लिए पार्क, जाम की समस्या से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था समेत क्षेत्रवासियों हर तरह की मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराना एवं क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता है।

Latest Posts