Jamshedpur (Jharkhand) : गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी (AJU) में 3 जून 2025 को तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्यता और गरिमा के साथ किया जाएगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चम्पई सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ होगी। इसके साथ ही यह दिन विश्वविद्यालय के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय के रूप में जुड़ जायेगा।

2322 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
इस वर्ष वर्ष 2023 और 2024 में उत्तीर्ण हुए कुल 2322 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

इन पाठ्यक्रमों के छात्रों को मिलेगी डिग्री
- BBA
- B.Com (Hons)
- MBA
- BCA
- MCA
- BA English (Hons)
- BA Fashion Design (Hons)
- BA Journalism & Mass Communication (Hons)
- B.Sc Biotechnology
- Bachelor of Optometry
- Pharmacy
- सभी इंजीनियरिंग विभाग
48 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
समारोह में 48 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इनमें 2023 के 26 और 2024 के 22 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्हें राज्यपाल गंगवार द्वारा मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 2023 के गोल्ड मेडलिस्ट
प्रियंका कुमारी, सूर्या गोवरा, तुहिना रॉय, सुमैरा निदा, संगीता कुमारी, राकेश कुमार दास, सुदीप्त महतो, नितेश तिवारी, रोहित राज, बाबुल हलदर, इंद्रजीत कुमार सिंह, पंकज कुमार महतो, जया दुबे, सलोनी कुमारी, साहिल कुमार, सतप्रीत कौर, जयश्री समद, प्रियंका दासगुप्ता, कशफिन कामर, अंजलि गुप्ता, शुभजीत दास, वंशिका मल्होत्रा, साहिद अफरीदी, बिर्भद्र मंडल, हरबंश लाल साहू, अमरेन्द्र कुमार मिश्रा।
वर्ष 2024 के गोल्ड मेडलिस्ट
एकता केशरी, असेवता स्तुति एक्का, तान्या गुप्ता, जैस्मिन धनजल, हरमीत सिंह, मनोज गोराई, मोहम्मद युसुफ अली, स्निग्धा सिंह, नाहिदा तबस्सुम, संजना कुमारी, श्रेया बनर्जी, धैर्य आचार्य, मेघा इंदल, सतपाल सिंह, आयुष शर्मा, उषा कुमारी, गुरप्रीत कौर, मेघा सेनगुप्ता, एएस सिथालक्ष्मी, प्रिया गोप, सोमनाथ लाहा, अभिनंदन दास मोदक।
23 शोधार्थियों को दी जाएगी पीएचडी उपाधि
दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 23 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें शामिल हैं – हर्षिता गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, बिक्रांत तिवारी, मंदीप कौर, विशाखा जोसेफ, जसबीर सिंह धनजल, श्वेता कुमारी, नौशिन रज़ी, तैयबा खातून, रानी झा, चंचल मंडल, अभिषेक उपाध्याय, शालिनी प्रसाद, अमित कुमार सिंह, शबनम खातून, रोहन विजय शांडिल्य, रीता कुमारी, उषा कुमारी, इम्तियाज अहमद, सुमित कुमार मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, बीना, निधि कुमारी।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 जून
जो विद्यार्थी इस समारोह में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें 1 जून 2025 तक पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
समारोह को सफल बनाने में जुटा AJU परिवार
कुलपति प्रो. (डॉ.) ईश्वरन अय्यर, प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाने में पूरी तन्मयता और ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं।