spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJugsalai Municipal Election 2026 : "राष्ट्रवाद की होगी जीत, भारत को जिताना...

Related Posts

Jugsalai Municipal Election 2026 : “राष्ट्रवाद की होगी जीत, भारत को जिताना है”—रिंकू सिंह के समर्थन में Arjun Munda और Saryu Rai की मेगा पदयात्रा

Jamshedpur/Jharkhand : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव का रण अब पूरी तरह से ‘राष्ट्रवाद’ के केंद्र में आ गया है। सोमवार को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एक विशाल पदयात्रा कर चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी। नया बाजार से लेकर ऋषि भवन तक, जिधर से भी यह काफिला गुजरा, समूचा क्षेत्र “वंदे मातरम” और “रिंकू सिंह जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

जुगसलाई में भारत को जिताना है : पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

मुख्य चुनावी कार्यालय से ऋषि भवन तक पदयात्रा करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस चुनाव को स्थानीय मुद्दों से ऊपर उठाकर राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ दिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि “यह केवल नगर परिषद का चुनाव नहीं है, बल्कि राष्ट्रवाद की प्राथमिकता तय करने का समय है। जुगसलाई के सर्वांगीण विकास और गौरव के लिए हमें इस चुनाव में ‘भारत को जिताना’ है।” उन्होंने रिंकू सिंह के चुनाव चिह्न “ईंटें” (क्रम संख्या 08) पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

जुगसलाई किसी की जागीर नहीं : सरयू राय

पदयात्रा के दौरान विधायक सरयू राय ने विपक्षी खेमे पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जुगसलाई और मानगो में राष्ट्रवादी शक्तियां अब गोलबंद हो रही हैं। सरयू राय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वंदे मातरम कहने से परहेज करने वाले लोग जुगसलाई को अपनी जागीर समझ रहे हैं, लेकिन अब समुदाय विशेष के आधार पर मतों का ध्रुवीकरण संभव नहीं है। हिंदू हों या मुस्लिम, सभी वर्गों में प्रबुद्ध और राष्ट्रवादी सोच रखने वाले लोग रिंकू सिंह के साथ खड़े हैं। उन्होंने रिंकू सिंह को एक सशक्त और योग्य उम्मीदवार बताते हुए कहा कि मतदान की तिथि तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jugsalai Municipal Election 2026 Rinku Singh : महाशिवरात्रि पर रिंकू सिंह ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद, की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नया बाजार से कचहरी मुहल्ला तक जनसैलाब

पदयात्रा का आगाज नया बाजार से हुआ, जिसमें जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से शामिल हुए। यह काफिला गौशाला चौक, गौशाला नाला रोड, कचहरी मुहल्ला और छपरहिया मुहल्ला होते हुए आगे बढ़ा। दूसरी ओर, अर्जुन मुंडा ने चौक बाजार से रामटेकरी रोड होते हुए ऋषि भवन तक जनसंपर्क किया।

इससे पूर्व, सुबह के समय प्रत्याशी रिंकू सिंह ने स्वयं स्टेशन रोड और आसपास के इलाकों में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं, जैसे जाम, बिजली और पानी के संकट पर चर्चा की और उनके समाधान का वचन दिया।

एनडीए गठबंधन की एकजुटता

इस मेगा शो में भाजपा और एनडीए के दिग्गज नेताओं का ताँता लगा रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, जिला महामंत्री अनिल मोदी, महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर नेताओं एवं प्रत्याशी रिंकू सिंह का भव्य अभिनंदन किया।

Latest Posts