spot_img
spot_img
Homeव्यापारiPhone 18 Pro 2nm: चिप व वेरिएबल अपर्चर कैमरे के साथ...

Related Posts

iPhone 18 Pro 2nm: चिप व वेरिएबल अपर्चर कैमरे के साथ रचेगा नया इतिहास, जानें संभावित फीचर्स

iPhone 18 Pro : प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए दिग्गज टेक कंपनी एप्पल सितंबर 2026 में अपनी अगली पीढ़ी के आईफोन- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।हालांकि, लॉन्चिंग में अभी समय है, लेकिन ‘9to5Mac’ जैसी प्रमुख टेक वेबसाइट्स और लीकर्स ने इन मॉडल्स को लेकर बड़े खुलासे शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार एप्पल डिजाइन से लेकर कैमरा और परफॉर्मेंस तक, हर मोर्चे पर बड़े रिफाइनमेंट्स करने जा रहा है।

​डिजाइन और डिस्प्ले, छोटा होगा डायनेमिक आइलैंड

​iPhone 18 Pro मॉडल्स के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट पैनल पर देखने को मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एप्पल इस बार अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी (Under-display Face ID) तकनीक का इस्तेमाल करेगा, जिससे ‘डायनेमिक आइलैंड’ या डिस्प्ले कटआउट पहले की तुलना में काफी छोटा और आकर्षक हो जाएगा। बैक पैनल पर एक ‘यूनिफाइड लुक’ देने की कोशिश की गई है। रंगों की बात करें तो इस साल एप्पल तीन नए शेड्स डीप पर्पल (Deep Purple), बरगंडी (Burgundy) और कॉफी ब्राउन (Coffee Brown) पेश कर सकता है, जो प्रो मॉडल्स को एक लग्जरी फील देंगे।

​बैटरी और बिल्ड, अधिक ‘जूस’ के लिए थोड़ा भारी होगा आईफोन

​चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ (Weibo) पर आए लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज पहले से थोड़ी अधिक ‘थिक’ यानी मोटी हो सकती है। फोन का वजन भी बढ़कर 240 ग्राम के पार जा सकता है। डिजाइन में इस बदलाव का मुख्य कारण बड़ी बैटरी को जगह देना है। एप्पल का लक्ष्य अपने यूजर्स को iPhone 17 Pro मॉडल्स के मुकाबले कुछ अतिरिक्त घंटों का बैटरी बैकअप (Extra hours of juice) प्रदान करना है, ताकि भारी इस्तेमाल के बाद भी फोन पूरे दिन साथ दे सके।

​वेरिएबल अपर्चर और बेहतर कैमरा कंट्रोल

​फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 18 Pro कई मायनों में खास होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) फीचर दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स ‘डेप्थ-ऑफ-फील्ड’ (DoF) को मैन्युअली नियंत्रित कर सकेंगे।इसके अलावा टेलीफोटो लेंस में भी चौड़ा अपर्चर मिलने की संभावना है। एप्पल ‘कैमरा कंट्रोल बटन’ को भी अपग्रेड कर रहा है, जिसमें नए जेस्चर कंट्रोल, एआई-पावर्ड फीचर्स और बेहतर शॉर्टकट्स शामिल हो सकते हैं।

​ए20 प्रो चिप, 2nm प्रोसेस के साथ सुपरफास्ट परफॉर्मेंस

​परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro सीरीज को नई ऊंचाई देने के लिए इसमें A20 Pro चिप दी जाएगी। यह चिप दुनिया की उन्नत 2nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित होगी। साथ ही, इसमें ‘WMCM’ (Wafer-Level Multi-Chip Module) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे फोन की प्रोसेसिंग स्पीड और ग्राफिक्स क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एप्पल अपनी खुद की C2 मॉडेम तकनीक को भी एकीकृत कर सकता है, जो 5G नेटवर्क पर शानदार स्पीड और स्थिरता प्रदान करेगी।

Also Read: Jharkhand startup news : NRIIC समर्थित Logiclens का वैश्विक विस्तार, तंज़ानिया में 5 मिलियन का रणनीतिक समझौता

Latest Posts