spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJharkhand Child Labour Free Block : आनंदपुर बना बालश्रम मुक्त प्रखंड, ड्रॉपआउट...

Related Posts

Jharkhand Child Labour Free Block : आनंदपुर बना बालश्रम मुक्त प्रखंड, ड्रॉपआउट रोकने के लिए स्कूलों में बनेंगे हॉस्टल

– 1261 बच्चों में से 906 को फिर से स्कूल से जोड़ा गया, बड़ी उपलब्धि

Jharkhand Child Labour Free Block : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड को बालश्रम मुक्त घोषित कर दिया गया है। इस उपलब्धि को लेकर रविवार को हाईस्कूल मैदान में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रखंड के कुल 1261 स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान की गई थी, जिनमें से 906 बच्चों को दोबारा स्कूलों से जोड़ने में सफलता मिली है। वहीं 355 बच्चे माइग्रेशन, मृत्यु या ओवरएज श्रेणी में पाए गए। यह प्रयास शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जगत माझी, जिला परिषद सदस्य विजय भेंगरा और प्रमुख दिलवर खाखा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बाल अधिकार, शिक्षा और समाजिक जिम्मेदारी पर विस्तृत चर्चा हुई और लोगों को बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

हॉस्टल निर्माण से ड्रॉपआउट पर लगेगी रोक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों के कारण ही आनंदपुर को बालश्रम मुक्त बनाया जा सका है। उन्होंने कहा कि बच्चों की 12वीं तक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मध्य और उच्च विद्यालयों में हॉस्टल बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर डीएमएफटी (DMFT) फंड का उपयोग कर शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके और बच्चों के ड्रॉपआउट को रोका जा सके।

शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम

इस पहल को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में बाल सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर पर प्रभुदयाल जोजो, सुशील डांग, सरविलन तोपनो, जयप्रकाश सिंह, संजीव गंताइत, सिलबिरयूस तिर्की, गोवर्धन सिंह, अब्राहम कंडुलना, सुनील सुरीन, सिलवंती सोय, फूलमनी खाखा और खुशबू कुमारी सहित एस्पायरकर्मी, ग्राम मुंडा, सेविका, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Tatanagar Railway News : टाटानगर रेलखंड में मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कुछ के रूट में बदलाव, पढ़ें…

Latest Posts