spot_img
spot_img
HomeझारखंडHemant Soren Mother: सीएम हेमंत सोरेन ने रजरप्पा संगम पर मां रूपी...

Related Posts

Hemant Soren Mother: सीएम हेमंत सोरेन ने रजरप्पा संगम पर मां रूपी सोरेन की अस्थियां की विसर्जित

Hemant Soren Mother: जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर संताली रीति-रिवाजों से पूरी हुईं रस्में

Hemant Soren Mother: रामगढ़/रजरप्पा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी नदी के पवित्र संगम पर विसर्जित कीं। मुख्यमंत्री ने पूरे श्रद्धाभाव और पारंपारिक संताली संस्कृति के अनुसार जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर अस्थि विसर्जन की सभी धार्मिक और पारंपरिक रस्में पूरी कीं। इस दौरान पूरा माहौल बेहद गमगीन और भावुक नजर आया।

Hemant Soren Mother: पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा से मां की अस्थियों का कलश लेकर रजरप्पा पहुंचे। मां छिन्नमस्तिका मंदिर के पास स्थित दामोदर और भैरवी नदी के संगम तट पर बने जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट को अस्थि विसर्जन के लिए चुना गया, क्योंकि संताली समाज में इस संगम स्थल को अत्यंत पवित्र माना जाता है। मुख्यमंत्री ने यहां सामाजिक मान्यताओं और परंपराओं का पूरी निष्ठा के साथ पालन किया।

Hemant Soren Mother: परगना बाबा के नेतृत्व में संपन्न हुआ विधि-विधान

अस्थि विसर्जन की ये तमाम रस्में परगना बाबा जोगेश्वर सोरेन के नेतृत्व में संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर मांझी बाबा बिन्दे सोरेन, लुगू गोडैत, सुरेन्द्र टुडू, पारानीक बाबा महावीर मुर्मू, सोमाय टुडू और जीतलाल मुर्मू जैसे कई पारंपरिक पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। संताली विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद अस्थि कलश को पवित्र संगम में प्रवाहित किया गया।

Hemant Soren Mother: वस्त्र वितरण कर ग्रामीणों का जताया आभार

अस्थि विसर्जन और अन्य पारंपरिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वहां मौजूद जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरित किए। यह संताली परंपरा का एक अहम हिस्सा है, जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए ग्रामीणों को वस्त्र व अनाज दान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में साथ देने और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गत 18 अक्टूबर 2026 को पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का संस्कार भोज संपन्न हुआ था, जिसके बाद यह अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की गई है।

read also:Jharkhand NCB Raid: रांची व जमशेदपुर में NCB की रेड, ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़

 

Latest Posts