spot_img
spot_img
HomecrimeRanchi Coal Scam: कोयला घोटाले में ईडी की सख्ती, माधव सिंह समेत...

Related Posts

Ranchi Coal Scam: कोयला घोटाले में ईडी की सख्ती, माधव सिंह समेत चार आरोपियों की तलाश तेज

Ranchi Coal Scam: प्रवर्तन निदेशालय को इन चारों आरोपियों की है तलाश

Ranchi Coal Scam: रांची(Ranchi) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इन दिनों झारखंड के चर्चित कोयला घोटाले की गहराई से जांच कर रहा है। इस मामले में जांच एजेंसी को अवैध कोयला कारोबार से जुड़े चार प्रमुख आरोपियों—माधव सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, पप्पू मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव की सरगर्मी से तलाश है। इन सभी पर लंबे समय से अवैध और वैध कोयले के कारोबार में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। ईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि ये सभी आरोपी इस अवैध सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहे हैं।

Ranchi Coal Scam: समन भेजने के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं हुए आरोपी

आपको बता दें कि ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण के तहत बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दायरे में कोयला व्यवसायी एलबी सिंह और उनके करीबियों से जुड़े ठिकाने भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान माधव सिंह, पप्पू मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव के घरों पर भी दबिश दी गई थी। वहां से बरामद दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर ईडी इन सभी से पूछताछ करना चाहती थी।

कोल कारोबारी एलबी सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ पूरी होने के बाद, ईडी ने इन चारों आरोपियों को आधिकारिक समन भेजकर अपने रांची स्थित कार्यालय में तलब किया था। जांच एजेंसी ने इन्हें पूछताछ के लिए एक-एक करके कुल तीन-तीन बार समन भेजे। इसके बावजूद न तो इनमें से कोई भी शख्स ईडी दफ्तर में हाजिर हुआ और न ही किसी ने पेशी के लिए मोहलत मांगने हेतु कोई आवेदन दिया।

Ranchi Coal Scam: घरों पर लटका ताला, संरक्षकों की तलाश में जुटी एजेंसी

एजेंसी के समन को लगातार नजरअंदाज करने और जांच से बचने के बाद अब ईडी ने इन आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई की सुगबुगाहट मिलते ही इनमें से कई आरोपियों के घरों पर ताले लटक गए हैं और वे अपने पूरे परिवार के साथ भूमिगत हो गए हैं।

फिलहाल, प्रवर्तन निदेशालय अपने खुफिया और तकनीकी स्रोतों के माध्यम से यह पता लगाने में जुटा है कि इन चारों फरार आरोपियों को पर्दे के पीछे से किनका संरक्षण प्राप्त है। ईडी इस बात की भी थाह ले रही है कि इस अवैध कोयला साम्राज्य के तार और कहां-कहां तक फैले हुए हैं।

इसे भी पढ़े:Chatra Cyber Fraud: कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए रखे 4.93 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी की भेंट चढ़े

 

Latest Posts