- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, ‘मन की बात’ कार्यक्रम और एसआईआर अभियान को लेकर बनी रणनीति, महानगर कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Jamshedpur BJP News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) जुगसलाई मंडल के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष हन्नू जैन की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के जिला मंत्री रिंकू सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में पिछले माह आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा इस माह होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक रणनीति तैयार की गई। साथ ही एसआईआर अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया। इसके अलावा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को प्रत्येक बूथ पर प्रभावी ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, मंडल प्रभारी दीपक झा, चंद्रशेखर दास, नितिन झा, गणेश रविदास, पिंटू शर्मा, रविकांत पांडेय, पिंटू सैनी, विनय गुलाटी, अशोक सारस्वत, निकेश शर्मा, निशा दीक्षित, ओम प्रकाश पाठक, सुनील सिंह, अनूप खान, कर्दमैन जोशी, नवीन गुप्ता, पवन सिंह, सूरज वर्मा, विजय हेम्ब्रम, सुनील साहू, चरणपाल सिंह, कुणाल सराफ, बिनय शर्मा, अनिल सेठ, दुर्गेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महानगर कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि
इधर, भाजपा के साकची स्थित महानगर कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जिला प्रभारी दिनेश साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला मंत्री रिंकू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बाबू तिवारी, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।



