spot_img
spot_img
HomeझारखंडBFCL Ramgarh: बीएफसीएल ने महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, आत्मनिर्भरता की ओर...

Related Posts

BFCL Ramgarh: बीएफसीएल ने महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

  • सीएसआर पहल के तहत 20 महिलाओं को मिला लाभ, इंडस्ट्रियल ग्लव्स निर्माण की भी दी जाएगी ट्रेनिंग

Ramgarh: में बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को प्लांट परिसर के समीपवर्ती क्षेत्रों की 20 महिलाओं के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम इंद्रा नगर स्थित सिलाई ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उनके लिए आय के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कंपनी की ओर से कहा गया कि सिलाई मशीन मिलने के बाद महिलाएं घर से ही रोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। स्थानीय महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

BFCL Ramgarh: इंडस्ट्रियल ग्लव्स बनाने की दी जाएगी ट्रेनिंग

कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को जल्द ही इंडस्ट्रियल ग्लव्स बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।कंपनी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में बीएफसीएल में उपयोग होने वाले इंडस्ट्रियल ग्लव्स इन्हीं महिलाओं द्वारा तैयार किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक कच्चा माल कंपनी उपलब्ध कराएगी और तैयार उत्पादों को कंपनी स्वयं खरीदेगी। इस पहल से महिलाओं को स्थायी रोजगार और नियमित आय का अवसर मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने सराहा प्रयास

कार्यक्रम में Rakesh Gupta, Shubham Singh, Suraj Prasad, अदिति मैडम और प्रशिक्षक ज्योति मैडम सहित कई स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कंपनी की इस सामाजिक पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Also Read: Jamshedpur Heatwave News: जमशेदपुर में भीषण गर्मी का कहर, सड़क पर गिरे अज्ञात मजदूर की मौत

Latest Posts