- गुवा, चक्रधरपुर और झींकपानी समेत कई इलाकों में छापेमारी, चार गिरफ्तार
Jharkhand: West Singhbhum जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। उपायुक्त Manish Kumar के निर्देश पर जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब निर्माण सामग्री जब्त की गई।
कई थाना क्षेत्रों में एक साथ चला अभियान
उत्पाद विभाग की टीम ने गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान कुल नौ मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Jhinkpani Illegal Mahua Liquor: गुवा और बड़ाजामदा में शराब तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने गुवा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी, बड़ाजामदा और कल्याण नगर में छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब बेचने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन लीटर विदेशी शराब और 3.250 लीटर बीयर बरामद की गई।
चक्रधरपुर और मंझारी में भी कार्रवाई
चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के दंदासाई और बाराखोली में भी टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। यहां से 6.5 लीटर बीयर और पांच लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। वहीं मंझारी थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में छापेमारी के दौरान नौ लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
Jhinkpani Illegal Mahua Liquor: झींकपानी में ध्वस्त की गईं चार अवैध भट्ठियां
अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में हुई। यहां उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही चार भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से 80 लीटर तैयार चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए ड्रमों में रखा गया लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ भी नष्ट कर दिया गया।
“अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा”
Arbind Kujur ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



