- पश्चिमी सिंहभूम के कुदापि गांव में देर रात हुआ सड़क हादसा, चालक वाहन समेत फरार
Jharkhand: West Singhbhum जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापि गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार कुदापि गांव निवासी Soma Chotamba साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक काफी तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोमा चोताम्बा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Jharkhand Road Accident: हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
इस सड़क हादसे में Sukhram Chotamba नामक एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए नोवामुंडी स्थित टिस्को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है।
Jharkhand Road Accident: ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग
घटना से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए।
Also Read: Jharkhand Crime News: लातेहार में पुत्र ने कुदाल से पिता की हत्या की, आरोपित फरार



