spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand news: पतरातू से चोरी हुआ टाटा-709 लोहरदगा से बरामद, चालक गिरफ्तार

Related Posts

Jharkhand news: पतरातू से चोरी हुआ टाटा-709 लोहरदगा से बरामद, चालक गिरफ्तार

  • पतरातू पुलिस को वाहन चोरी मामले में मिली बड़ी सफलता

Jharkhand: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी हुए टर्बो टाटा-709 वाहन को पुलिस ने लोहरदगा से बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में वाहन चोरी कर ले जा रहे चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

13 मई की रात हुई थी वाहन चोरी

पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 मई की रात पतरातू के तालातांड़ क्षेत्र से टर्बो टाटा-709 वाहन (जेएच 02 एजी 3165) चोरी हो गया था। घटना के बाद 14 मई को पतरातू थाना में कांड संख्या 117/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

Jharkhand news: गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा से बरामद हुआ वाहन

पुलिस टीम लगातार तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी किया गया वाहन लोहरदगा जिले की ओर ले जाया गया है। इसके बाद छापेमारी दल ने लोहरदगा जिले के किस्को मोड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चोरी हुई टाटा-709 वाहन को बरामद कर लिया। मौके से वाहन चोरी कर ले जा रहे चालक कासिम अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार चालक लोहरदगा का रहने वाला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कासिम अंसारी लोहरदगा थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला का निवासी है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन चोरी के इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अब पूरे वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Jharkhand news: छापेमारी टीम में शामिल थे कई अधिकारी

इस कार्रवाई में पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अफजल हुसैन, एएसआई सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read: Jharkhand news: लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 10 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

Latest Posts