spot_img
spot_img
Homeदक्षिण छोटानागपुरखूंटीJharkhand Crime News: खूंटी में धारदार हथियार से दो नाबालिगों की हत्या,...

Related Posts

Jharkhand Crime News: खूंटी में धारदार हथियार से दो नाबालिगों की हत्या, इलाके में सनसनी

  • मेला देखकर लौट रहे थे दोनों किशोर

Khunti: झारखंड के खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक किशोर और एक किशोरी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय बिशु पाहन और 17 वर्षीय सूमी मुंडू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार रात सायको बाजार में आयोजित मेला और पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम देखने गए थे।

हड़िया दुकान के पास अपराधियों ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर स्थित हड़िया दुकान के समीप अपराधियों ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। रात के अंधेरे में हुई इस वारदात से स्थानीय लोग सहम गए।

Jharkhand Crime News: सुबह ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर दोनों शवों पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सायको थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Varun Rajak भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश या किसी गंभीर विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल यह मामला ऑनर किलिंग का नहीं लग रहा है।

Jharkhand Crime News: ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द गिरफ्तारी की मांग

दोनों नाबालिगों की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: Jharkhand IPS News: झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा बीएसएफ में डीआईजी नियुक्त

Latest Posts