spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand weather update: झारखंड के 18 जिलों में बारिश और वज्रपात की...

Related Posts

Jharkhand weather update: झारखंड के 18 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand: की राजधानी Ranchi सहित राज्य के 18 जिलों में 20 मई को मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Jharkhand weather update: इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट में रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम प्रमुख रूप से शामिल हैं। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है और अचानक तेज बारिश तथा बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण झारखंड में अस्थिर मौसम बना हुआ है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Jharkhand weather update: डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिला। राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रांची में दिनभर उमस और गर्मी

सोमवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखा गया। दोपहर बाद कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि कुछ देर बाद मौसम फिर साफ हो गया।

Jharkhand weather update: विभिन्न शहरों का तापमान

राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रिकॉर्ड किया गया—

  • रांची : अधिकतम 35°C, न्यूनतम 25.2°C
  • जमशेदपुर : अधिकतम 39.6°C, न्यूनतम 29.6°C
  • डाल्टनगंज : अधिकतम 41°C, न्यूनतम 26.1°C
  • बोकारो : अधिकतम 40.1°C, न्यूनतम 26.1°C
  • चाईबासा : अधिकतम 38°C, न्यूनतम 25.6°C

लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। विशेष रूप से किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read: Jharkhand breaking news: जमशेदपुर में कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Latest Posts