spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand fire news: जमशेदपुर के शंकोसाई में खड़ी तीन बसों में लगी...

Related Posts

Jharkhand fire news: जमशेदपुर के शंकोसाई में खड़ी तीन बसों में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक

Jamshedpur: के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकोसाई रोड नंबर-1 में सोमवार तड़के करीब तीन बजे खड़ी तीन बसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि तीसरी बस को अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़े नुकसान से बचा लिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

देर रात उठीं आग की तेज लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक बसों से तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

Jharkhand fire news: दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दो बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। तीसरी बस को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

बिजली लाइन भी आग की चपेट में आई

आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बसों के ऊपर से गुजर रही बिजली की मुख्य लाइन भी इसकी चपेट में आ गई। आग लगने से बिजली की केबल जल गई, जिसके कारण आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की।

Jharkhand fire news: पुलिस ने शुरू की जांच, साजिश की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मोहम्मद शौकत अली ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

आगजनी के एंगल से भी जांच

प्रारंभिक जांच में आगजनी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस इस मामले को साजिश के एंगल से भी जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Ranchi VHP news: विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20 मई को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे रांची

Latest Posts