Jharkhand: Vishwa Hindu Parishad (VHP) के केंद्रीय सह-संगठन महामंत्री Vinayakrao Deshpande 20 और 21 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आएंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।
प्रदेश कार्यालय में होगी प्रमुख बैठक
20 मई को रांची के किशोरगंज चौक स्थित विहिप प्रदेश कार्यालय में प्रांत मातृशक्ति टोली और सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक समरसता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।
Ranchi VHP news: 21 मई को होगी प्रांत कार्यकारिणी बैठक
21 मई की सुबह प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रांत पदाधिकारी, विभिन्न आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री और जिलों के प्रभारी शामिल होंगे।
बैठक में संगठन की भविष्य की रणनीति और कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
महानगर कार्यसमिति के साथ भी होगी बैठक
उसी दिन शाम 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति और महानगर में निवास करने वाले विभाग एवं प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा होगी।
Ranchi VHP news: सामाजिक समरसता के विषयों पर भी करेंगे चर्चा
विहिप के प्रांत मंत्री Mithileshwar Mishra ने जानकारी देते हुए बताया कि विनायकराव देशपांडे अपने प्रवास के दौरान रांची में विभिन्न विशिष्ट व्यक्तियों और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
आनंद पांडे भी रहेंगे मौजूद
उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान पटना क्षेत्र संगठन मंत्री Anand Pandey भी विनायकराव देशपांडे के साथ उपस्थित रहेंगे।
Also Read: Jharkhand banking fraud: कोर्ट के आदेश पर चाईबासा कोऑपरेटिव बैंक में अवैध निकासी के दो मामले दर्ज



