Jharkhand: की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है।
हॉस्टल के कमरे में मिला छात्र, ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत
जानकारी के अनुसार अक्षित कुजूर रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था और हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता था। शनिवार को उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय रहते अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिल गई, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Jharkhand news: पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छात्र की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कमरे की विस्तृत जांच नहीं की गई है, लेकिन परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Jharkhand news: सिमडेगा का रहने वाला था छात्र
पुलिस के अनुसार अक्षित कुजूर झारखंड के सिमडेगा जिले का निवासी था। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।



