- मानगो समेत कई इलाकों में जाम और ट्रैफिक चेकिंग से बढ़ रही परेशानी, व्यवस्था सुधार की उठी मांग
Jamshedpur: Janata Dal (United) की पूर्वी सिंहभूम महानगर इकाई ने शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक अव्यवस्था, सड़क जाम और ट्रैफिक चेकिंग के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर पुलिस प्रशासन के समक्ष चिंता जताई है। शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष Subodh Srivastava के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष रूप से मानगो क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।

Jamshedpur Traffic Problem: मानगो और डिमना रोड में बढ़ी समस्या
ज्ञापन में कहा गया कि जमशेदपुर के मानगो, डिमना रोड, आजादनगर, ओल्ड पुरुलिया रोड और स्कूल क्षेत्रों में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण आम लोगों को प्रतिदिन लंबी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं के अनुसार स्कूल, कार्यालय और बाजार खुलने के समय सड़कें पूरी तरह अव्यवस्थित हो जाती हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।
Jamshedpur Traffic Problem: ट्रैफिक चेकिंग पर भी उठाए सवाल
जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक ही सड़क पर कई स्थानों पर ट्रैफिक जांच अभियान चलाए जाने से जाम की स्थिति और गंभीर हो रही है। सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार वाहन चालकों को थोड़ी दूरी पर बार-बार रोका जाता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने ट्रैफिक जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था की मांग की।

Jamshedpur Traffic Problem: ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू करने की मांग
ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि राज्य के अन्य शहरों की तरह जमशेदपुर में भी ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू की जाए, ताकि सड़क पर अनावश्यक रुकावट कम हो और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Jamshedpur Traffic Problem: स्कूल समय में चेकिंग पर रोक लगाने की मांग
जदयू नेताओं ने कहा कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय स्कूल परिसरों के आसपास ट्रैफिक चेकिंग अभियान नहीं चलाया जाना चाहिए। इससे बच्चों, अभिभावकों और स्कूल वाहनों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार जाम के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

Jamshedpur Traffic Problem: अतिरिक्त पुलिस बल और अतिक्रमण हटाने की मांग
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि मानगो क्षेत्र के लिए स्थायी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती, अवैध पार्किंग हटाने और सड़क अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की भी मांग की गई।
Also Read: Jamshedpur College News: मिसेज़ KMPM वोकेशनल कॉलेज में भव्य ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित



