spot_img
spot_img
HomeझारखंडHazaribagh Medical College: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा,...

Related Posts

Hazaribagh Medical College: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

  • ब्लड चढ़ाने के बाद बिगड़ी महिला की हालत, अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल

Hazaribagh: Sheikh Bhikhari Medical College and Hospital में एक प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों (Doctor) और नर्सों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया।

Hazaribagh Medical College: प्रसव के बाद सामान्य थी जच्चा-बच्चा की हालत

जानकारी के अनुसार कटकमसांडी प्रखंड के बंजिया गांव निवासी शोभा कुमारी को 13 मई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने रक्त की व्यवस्था भी की थी। अस्पताल में शोभा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात तक मां और बच्चा दोनों सामान्य स्थिति में थे।

Hazaribagh Medical College: ब्लड चढ़ाने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नर्सों ने शोभा को ब्लड चढ़ाना शुरू किया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार महिला ने ब्लड रिएक्शन की शिकायत करते हुए ब्लड चढ़ाने से मना भी किया, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि हालत ज्यादा खराब होने पर जब परिजन सहायता के लिए अस्पताल कर्मियों को बुलाने गए तो ड्यूटी पर कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं था। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।

Hazaribagh Medical College: अस्पताल परिसर में परिजनों का हंगामा

घटना के बाद मृतका के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। अस्पताल परिसर में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन और हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना मिलने पर सदर विधायक Pradeep Prasad अस्पताल पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल धीरे-धीरे “मौत का अड्डा” बनता जा रहा है।

Hazaribagh Medical College: दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विधायक ने मौके से ही उपायुक्त हेमंत सती से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मामले को मुख्यमंत्री Hemant Soren के समक्ष उठाने की बात भी कही।

Hazaribagh Medical College: जांच का आश्वासन

घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Also Read: Jharkhand Crime News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप

Latest Posts