spot_img
spot_img
HomeझारखंडPalamu News : आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से बाइक सवार दो लोगों...

Related Posts

Palamu News : आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

  • तेज आंधी बनी काल, सड़क पर गिरा विशाल पेड़

Jharkhand: के पलामू जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। हैदरनगर थाना क्षेत्र के मरघटिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इलाज कराकर लौट रहे थे दोनों युवक

मृतकों की पहचान औरंगाबाद निवासी कामदेव चंद्रवंशी और रामबांध धोबियाडीह टोला निवासी अनिल चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों इलाज कराने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज तूफान के बीच पेड़ गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

अस्पताल ले जाते ही एक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कामदेव चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अनिल चंद्रवंशी को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर MMCH रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

आंधी-बारिश से रेल परिचालन भी प्रभावित

तेज आंधी का असर केवल सड़क मार्ग तक सीमित नहीं रहा। मेदिनीनगर के सिंगरा खुर्द इलाके में रेलवे ट्रैक पर भी पेड़ गिर गया, जिससे कुछ समय तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक से पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।

इलाके में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Also Read: Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत सरकार की नाकामी का बड़ा सबूत

Latest Posts