- 12 मई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, मौसम रहेगा सुहाना
Jharkhand: में इस बार मई माह में लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, Latehar में गुरुवार को अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई माह के लिहाज से काफी कम माना जा रहा है। वहीं Jamshedpur में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों तापमानों के बीच केवल तीन डिग्री का अंतर दर्ज किया गया।
12 मई तक बारिश और वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि राज्यभर में 12 मई तक गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची समेत कई जिलों में बदला मौसम
Ranchi और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम और बदला तथा कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
- Ranchi : अधिकतम 32°C, न्यूनतम 19.7°C
- Jamshedpur : अधिकतम 34.8°C, न्यूनतम 25°C
- Daltonganj : अधिकतम 36.2°C, न्यूनतम 23.6°C
- Bokaro : अधिकतम 34.1°C, न्यूनतम 22.6°C
- Chaibasa : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22.6°C
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके क्षेत्र में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से वज्रपात और तेज हवाओं के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।
Also Read: Jharkhand Politics: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ चाईबासा में झामुमो का महाधरना



