spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Crime News: कुजू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 320 बोतल अवैध शराब...

Related Posts

Jharkhand Crime News: कुजू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 320 बोतल अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

  • जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा

Ramgarh: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 बोतल शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से जनरल स्टोर की आड़ में यह अवैध धंधा चला रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़का चुंबा गांव के ठाकुरगोड़ा इलाके में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सूचना के आधार पर मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राधेश्याम जनरल स्टोर के पास स्थित एक घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

18 ब्रांड की 320 बोतलें बरामद

रामगढ़ मुख्यालय के डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने प्रेस वार्ता में बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 18 अलग-अलग ब्रांड की 320 बोतल शराब जब्त की गई। इस मामले में आरोपी राधेश्याम महतो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले से दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार राधेश्याम महतो आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब बिक्री का मामला दर्ज किया गया था। इस बार भी उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

टीम में शामिल रहे अधिकारी

इस कार्रवाई में कुजू ओपी के सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम, ओंकार पाल, जमादार राजेश कुमार, गणेश महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read: Jharkhand Board Result: जैक इंटर रिजल्ट 2026 जारी, 96.68% के साथ बेटियों ने मारी बाजी

Latest Posts